Search

 
 
 

Ranchi News: अरगोड़ा में पिकअप वैन से चार गाय बरामद, बजरंग दल ने तस्करी का लगाया आरोप

Ranchi News: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सैन फ्रांसिस्को स्कूल के पास एक पिकअप वैन से चार गाय बरामद की गईं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि बरामद चारों गायों को फिलहाल गौशाला भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
 

Ranchi News: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सैन फ्रांसिस्को स्कूल के पास एक पिकअप वैन से चार गाय बरामद की गईं. गायों को ले जाने की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पिकअप वैन को रोक लिया. इस दौरान पिकअप चालक मौके से फरार हो गया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना अरगोड़ा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वैन को अपने कब्जे में लेकर गायों को थाना परिसर में रखा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि बरामद चारों गायों को फिलहाल गौशाला भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गायों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही