Search

 
 
 

Ranchi News: रांची में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति चिकित्सा शिविर

Ranchi News: शिविर में ऐसे लोगों को परामर्श दिया जाएगा. जिन्हें लगातार उदासी या मन खराब रहना, बिना कारण घबराहट या बेचैनी, अत्यधिक तनाव, चिड़चिड़ापन, बार-बार मूड बदलना, नींद न आना या बहुत अधिक सोना, किसी काम में मन न लगना, पढ़ाई या काम में ध्यान लगाने में परेशानी, भूलने या याददाश्त की समस्या, बार-बार नकारात्मक विचार आना जैसी परेशानियां महसूस होती हैं.
 
रविवार को निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर

Ranchi News: रांची में मानसिक स्वास्थ्य व नशे से मुक्ति के लिए विशेष निःशुल्क चिकित्सा शिविर का 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सिटी हेल्थ क्लिनीक सैनिक मार्केट में आयोजित किया जाएगा. इस शिविर में दिल्ली एम्स से प्रशिक्षित और गोल्ड मेडलिस्ट जानी-मानी मनोचिकित्सक डॉ. इफराह नाज़ मरीजों का परामर्श देंगी. वह लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य एवं नशे से जुड़ी समस्याओं के क्षेत्र में कार्यरत हैं. 


इसे भी पढ़ें:


शिविर में ऐसे लोगों को परामर्श दिया जाएगा. जिन्हें लगातार उदासी या मन खराब रहना, बिना कारण घबराहट या बेचैनी, अत्यधिक तनाव, चिड़चिड़ापन, बार-बार मूड बदलना, नींद न आना या बहुत अधिक सोना, किसी काम में मन न लगना, पढ़ाई या काम में ध्यान लगाने में परेशानी, भूलने या याददाश्त की समस्या, बार-बार नकारात्मक विचार आना, लोगों से मिलने-जुलने का मन न करना, आत्मविश्वास में कमी या परिवार एवं रिश्तों से जुड़ी मानसिक परेशानियां महसूस होती हैं.

 

इसके साथ ही शराब, तंबाकू/सिगरेट, गांजा, चरस, हेरोइन, कोकीन तथा अन्य नशीले पदार्थों की लत से परेशान लोगों के लिए भी विशेषज्ञ परामर्श एवं मार्गदर्शन उपलब्ध रहेगा. मोबाइल, इंटरनेट या गेमिंग की अत्यधिक आदत तथा दवाओं के गलत या अत्यधिक सेवन से जुड़ी समस्याओं के संबंध में भी सलाह दी जाएगी. परिवार के सदस्य भी अपने प्रियजनों की मानसिक स्वास्थ्य या नशे से संबंधित समस्या के बारे में विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते हैं.


शिविर में चिकित्सकीय परामर्श पूर्णतः निःशुल्क है और अपॉइंटमेंट सीमित हैं, इसलिए इच्छुक व्यक्ति पहले से अपना पंजीकरण कराएं. पंजीकरण के लिए 8292333950 कॉल करें और WhatsApp पर जानकारी के लिए 8384064308 पर संपर्क करें. मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक स्वास्थ्य। समस्या को छिपाएं नहीं—समय पर विशेषज्ञ से सलाह लें. “बात करें, मदद लें और बेहतर जीवन की ओर पहला कदम बढ़ाएं” 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही