Search

 
 
 

Ranchi News: 15 जून तक मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पतालों में लगेंगी पूरी तरह ऑटोमेटिक पैथोलॉजी मशीनें

Ranchi: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के कार्यालय कक्ष में पैथोलॉजी जांच के लिए मशीन बनाने वाली मेरिल कंपनी का प्रेजेंटेशन आयोजित किया गया. बैठक में अवर सचिव धीरंजन शर्मा, मेरिल कंपनी के पदाधिकारी और सी-डैक के प्रतिनिधि मौजूद थे.
 

Ranchi: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के कार्यालय कक्ष में पैथोलॉजी जांच के लिए मशीन बनाने वाली मेरिल कंपनी का प्रेजेंटेशन आयोजित किया गया. बैठक में अवर सचिव धीरंजन शर्मा, मेरिल कंपनी के पदाधिकारी और सी-डैक के प्रतिनिधि मौजूद थे.

 

प्रेजेंटेशन के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि राज्य के अस्पतालों में पहले से लगी सेमी ऑटोमेटिक पैथोलॉजी मशीनों को हटाकर नई पूरी तरह ऑटोमेटिक मशीनें लगाई जाएंगी. इन मशीनों की क्षमता एक साथ 50 सैंपलों की जांच करने की होगी. कंपनी ने 10 वर्षों तक मेंटेनेंस सुविधा देने की भी बात कही.

 

नई मशीनों के जरिए यूरिन और ब्लड से संबंधित लगभग सभी प्रकार की जांचें की जा सकेंगी. जांच रिपोर्ट सीधे मरीज के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जाएगी. कंपनी की ओर से मशीन संचालन, सॉफ्टवेयर और मैनपावर प्रशिक्षण की जिम्मेदारी भी ली जाएगी. बैठक में मशीन का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें इसके संचालन और तुरंत रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई.

 

अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि पहले चरण में इन मशीनों को राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में स्थापित किया जाए. इसके बाद दूसरे चरण में इन्हें सीएचसी और पीएचसी स्तर तक विस्तार दिया जाएगा. उन्होंने निर्देश दिया कि 15 जून 2026 तक सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में मशीनों की स्थापना पूरी कर ली जाए और उसी दिन इसका औपचारिक शुभारंभ किया जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही