Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: सहिया-सहिया साथी के लिए खुशखबरी, हर महीने मिलेगा अतिरिक्त प्रोत्साहन

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए झारखंड स्वास्थ्य प्रहरी कार्यक्रम के तहत कार्यरत सहिया, सहिया साथी और स्वतंत्र साधन सेवी के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि की स्वीकृति दे दी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए झारखंड स्वास्थ्य प्रहरी कार्यक्रम के तहत कार्यरत सहिया, सहिया साथी और स्वतंत्र साधन सेवी के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि की स्वीकृति दे दी है.

 

सरकार ने इस योजना के संचालन के लिए कुल 1,08,34,65,000 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है. यह राशि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े जमीनी कार्यकर्ताओं को उनके कार्य प्रदर्शन के आधार पर दी जाएगी.

 

योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी सहिया को 2000 रुपये प्रति माह अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी. इस मद में 10311.36 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है. वहीं सहिया साथी को 50 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त राशि दी जाएगी, जिसके लिए 348.42 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं.

 

प्रखंड प्रशिक्षक दल यानी BTT को 80 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा. इसके लिए 161.05 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं. राज्य प्रशिक्षक दल STT को 100 रुपये प्रतिदिन की अतिरिक्त राशि दी जाएगी, जिसके लिए 13.82 लाख रुपये का बजट तय किया गया है.

 

सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी, ताकि भुगतान में किसी तरह की देरी न हो. योजना का कार्यान्वयन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक की देखरेख में किया जाएगा. अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राशि की निकासी और व्यय की जिम्मेदारी निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं के पास होगी. राशि का भुगतान सचिवालय कोषागार डोरंडा रांची से किया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही