Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : दखल-दहानी कराने पहुंचे सरकारी कर्मियों से मारपीट,  पांच अरेस्ट

कांके थाना क्षेत्र के होचर गांव में कोर्ट के आदेश पर दखल-दहानी कराने पहुंची टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है. कोर्ट में नाजिर पद पर कार्यरत जिशान इकबाल ने कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: कांके थाना क्षेत्र के होचर गांव में कोर्ट के आदेश पर दखल-दहानी कराने पहुंची टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है. कोर्ट में नाजिर पद पर कार्यरत जिशान इकबाल ने कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है.

 

आवेदन के अनुसार, सिविल जज जूनियर डिवीजन-16 रांची की अदालत से पारित आदेश के तहत श्रवण कुमार साह के पक्ष में दखल-दहानी की कार्रवाई की जा रही थी. इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी स्मृति कुमारी की मौजूदगी में प्लॉट संख्या 683 की जमीन की नापी कर लाल झंडा लगाया गया. 

 

बताया गया कि भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और सरकारी कार्य का विरोध करने लगे. आरोप है कि भीड़ ने सरकारी कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की.

 

जिशान इकबाल के मुताबिक, उनके सहयोगी मो. एकराम खान का मोबाइल छीन लिया गया, उनके साथ मारपीट की गई. आवेदन में यह भी कहा गया है कि उपद्रवियों ने टीम को गांव से बाहर नहीं जाने देने और तलवार से काटने की धमकी दी.

 

घटना के दौरान समशेर अंसारी समेत अन्य कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस बल की मदद से टीम को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

 

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार साहू, पंकज कुमार साहू, सूरज कुमार साहू, प्रकाश कुमार साहू और रोहित कुमार साहू शामिल हैं. वहीं कुछ अन्य लोग मौके से फरार हो गए. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही