Search

 
 
 

Ranchi News : 750 सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के मानसिक विकास के लिए शुरु हो रहा ग्रुप डिस्कशन

Ranchi News :जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने बताया कि जिले के सभी सरकारी स्कूलों में ग्रुप डिस्कशन कराया जा रहा है. इसमें विद्यार्थियों से समसामयिक घटनाओं और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सोचने-समझने, अपनी बात रखने और तर्क करने की क्षमता विकसित करना है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : जिले के करीब 750 सरकारी स्कूलों में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के मानसिक विकास के लिए ग्रुप डिस्कशन कराया जा रहा है. शिक्षा विभाग की पहल पर स्कूलों में नियमित रूप से विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर चर्चा करने का अवसर दिया जा रहा है.

 

 

जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने बताया कि जिले के सभी सरकारी स्कूलों में ग्रुप डिस्कशन कराया जा रहा है. इसमें विद्यार्थियों से समसामयिक घटनाओं और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सोचने-समझने, अपनी बात रखने और तर्क करने की क्षमता विकसित करना है.

 

उन्होंने बताया कि ग्रुप डिस्कशन के अलावा प्रत्येक महीने के अंतिम सप्ताह में विद्यार्थियों से फीडबैक भी लिया जाता है.इसके माध्यम से गतिविधि का विद्यार्थियों पर पड़ने वाले प्रभाव और उनकी रुचि का आकलन किया जाता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही