Search

 
 
 

Ranchi News: विधानसभा सत्र में विधायकों को बांटी गई सामग्री पर स्वास्थ्य विभाग ने खर्च किए 35 लाख

Ranchi: झारखंड स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान विधायकों को वितरित किए गए हेल्थ किट और ट्रॉली बैग पर हुए खर्च को आधिकारिक मंजूरी दे दी है. विभाग ने इस मद में कुल 35.98 लाख रुपये के व्यय की स्वीकृति जारी की है.
 

Ranchi: झारखंड स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान विधायकों को वितरित किए गए हेल्थ किट और ट्रॉली बैग पर हुए खर्च को आधिकारिक मंजूरी दे दी है. विभाग ने इस मद में कुल 35.98 लाख रुपये के व्यय की स्वीकृति जारी की है.

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह खर्च वित्तीय वर्ष 2025-26 के विभागीय बजट पर चर्चा और बजट वक्तव्य के दौरान माननीय सदस्यों के बीच बांटी गई सामग्री पर किया गया था. आदेश अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुआ है.

 

विभाग की ओर से GeM पोर्टल के माध्यम से 225 मेडिकल और हेल्थ किट खरीदे गए. एक किट की कीमत 6420 रुपये थी. इन किटों में नेबुलाइजर मशीन, बीपी मॉनिटर, स्टेथोस्कोप, ग्लूकोमीटर, फर्स्ट एड किट, मसाजर, नी कैप, एंकलेट और एक्यूप्रेशर किट जैसी सामग्री शामिल थी. इस पर कुल 14.44 लाख रुपये खर्च हुए. इसके अलावा 140 ट्रॉली बैग भी खरीदे गए. प्रत्येक ट्रॉली बैग की कीमत 15384 रुपये रही. ट्रॉली बैग खरीद पर कुल 21.53 लाख रुपये खर्च किए गए.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह राशि राज्य योजना मद पुरस्कार, प्रोत्साहन, प्रिंट, प्रचार, संगोष्ठी और कार्यशाला के तहत स्वीकृत की गई है. खर्च का भुगतान चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य मद से किया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही