Search

 
 
 

Ranchi News: राज्यसभा सदस्य बनने पर बैद्यनाथ राम को हेमंत सोरेन ने दी बधाई

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ राम के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर जारी अपने पोस्ट में कहा कि उन्हें विश्वास है कि बैद्यनाथ राम राज्यसभा में झारखंड की आकांक्षाओं और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे.
 

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ राम के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर जारी अपने पोस्ट में कहा कि उन्हें विश्वास है कि बैद्यनाथ राम राज्यसभा में झारखंड की आकांक्षाओं और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे.

 

 

उन्होंने उम्मीद जताई कि बैद्यनाथ राम सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों से जुड़े मुद्दों को उच्च सदन में प्रमुखता से रखेंगे. मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी याद किया. उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती मिलेगी.

 

हेमंत सोरेन ने बैद्यनाथ राम के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें जोहार और शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर उन्होंने जय भीम, जय झारखंड का संदेश भी साझा किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही