Search

 
 
 

Ranchi News: जनता दरबार में सैकड़ों आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

जिला प्रशासन की पहल पर मंगलवार को विभिन्न अंचलों व प्रखंडों में जनता दरबार का आयोजन किया गया. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर इस कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी किए गए.
 

Ranchi News: जिला प्रशासन की पहल पर मंगलवार को विभिन्न अंचलों व प्रखंडों में जनता दरबार का आयोजन किया गया. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर इस कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी किए गए. इस दौरान सैकड़ों आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया.


लाभुकों के बीच प्रमाण-पत्रों के साथ-साथ आर्थिक सहायता राशि भी वितरित की गई. जनता दरबार के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये की मुआवजा राशि दी गई. सिल्ली, लोवादग और खलारी क्षेत्रों के प्रभावित परिवारों को राहत दी गई.

 

प्रमाण-पत्रों का त्वरित वितरण

मांडर और चान्हो अंचल में जाति व पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्रों का त्वरित निर्गमन किया गया. कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई कर लाभुकों को दस्तावेज उपलब्ध कराए गए. अंचलों के अनुसार आवेदनों के निष्पादन में मांडर अंचल शीर्ष पर रहा, जहां 119 मामलों का समाधान हुआ. नगड़ी, नामकुम, रातु, अनगड़ा और चान्हो अंचलों में भी समाधान किए गए. जनता दरबार में आय, जाति व आवासीय प्रमाण-पत्र जारी किए गए. सिल्ली, राहे, सोनाहातु और बुढ़मू में भी दर्जनों मामलों का निपटारा हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही