Search

 
 
 

Ranchi News : सरला बिरला विवि में ‘आइडियाथॉन’ का आयोजन, 77 टीमों ने लिया हिस्सा

Ranchi News : डॉ. वर्मा ने कहा कि केवल ज्ञान अर्जित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका उपयोग वास्तविक जीवन की चुनौतियों के समाधान में होना चाहिए. विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, विचारों और नवाचार की क्षमता के माध्यम से समाज की जरूरतों को समझते हुए समाधान विकसित करने चाहिए. उन्होंने कहा कि शिक्षा को कक्षा तक सीमित रखने के बजाय व्यवहारिक और प्रयोग आधारित बनाना समय की आवश्यकता है.
 
आइडियाथॉन का आयोजन

Ranchi News : सरला बिरला विश्वविद्यालय में शुक्रवार को इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में ‘आइडियाथॉन 2026’ का आयोजन किया गया. जीडी बिरला सभागार में आयोजित कार्यक्रम का विषय “कन्वर्टिंग आइडियाज इनटू इम्पैक्ट” रहा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

डॉ. वर्मा ने कहा कि केवल ज्ञान अर्जित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका उपयोग वास्तविक जीवन की चुनौतियों के समाधान में होना चाहिए. विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, विचारों और नवाचार की क्षमता के माध्यम से समाज की जरूरतों को समझते हुए समाधान विकसित करने चाहिए. उन्होंने कहा कि शिक्षा को कक्षा तक सीमित रखने के बजाय व्यवहारिक और प्रयोग आधारित बनाना समय की आवश्यकता है. 

 

समस्याओं को चुनौती के साथ-साथ नए अवसर के रूप में देखने की जरूरत है. बड़े परिवर्तन की शुरुआत एक विचार से होती है और नवाचार, परिश्रम व सही दिशा मिलने पर वही विचार समाज में सार्थक प्रभाव पैदा कर सकता है.

 

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विश्वविद्यालय के उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ रहा. इसके माध्यम से विद्यार्थियों में उद्यमशील सोच, नवाचार और नए उद्यमों की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ उनके विचारों को व्यावहारिक रूप देने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा.

 

महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने भी विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता के अवसरों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. वाणिज्य संकाय के डीन एवं आईआईसी अध्यक्ष प्रो. संदीप कुमार ने स्वागत भाषण दिया.

 

कार्यक्रम में फ्लोक्सस शिक्षा-प्रौद्योगिकी नव उद्यम के संस्थापक हृतिक शुभम और ए-स्क्वेयर्ड के निदेशक प्रवीण शर्मा ने अपने उद्यमशील एवं व्यावसायिक अनुभव साझा किए. नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक चुनौतियों और नवाचारपूर्ण सोच का संदेश भी दिया गया.

 

आइडियाथॉन में कुल 77 टीमों ने पंजीकरण कराया. छह समानांतर सत्रों में सामाजिक मुद्दों, पर्यावरण एवं स्थिरता, प्रौद्योगिकी एवं शिक्षा और स्वास्थ्य एवं कल्याण जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए गए. उत्कृष्ट टीमों के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 5,000, 3,000 और 2,000 निर्धारित हैं. विजेताओं की घोषणा 23 सितंबर को होगी. कार्यक्रम का समापन आईआईसी के उपाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही