Ranchi News : सर्विसेज हाउसिंग को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, अशोकनगर के मकान नंबर 44/C और 34/C के बीच चहारदीवारी निर्माण कराने को लेकर आईपीएस अधिकारी आलोक प्रियदर्शी ने सोसाइटी के अध्यक्ष और सचिव को पत्र लिखा है. उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से दोनों मकानों के बीच बने गेट और रास्ते को लेकर चिंता जतायी है.
इसे भी पढ़ें...
पत्र में कहा गया है कि दोनों मकानों के बीच चहारदीवारी नहीं है और वहां एक गेट बना हुआ है, जिसे सोसाइटी द्वारा नहीं बनाया गया है. इस गेट से बाहरी और अनधिकृत लोगों का आवागमन होता रहता है.

आईपीएस ने लिखा पत्र
पत्र में यह भी कहा गया है कि सोसाइटी के कई मकानों में पहले चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. ऐसे में इस रास्ते का इस्तेमाल कर किसी असामाजिक तत्व द्वारा अप्रिय घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.
आलोक प्रियदर्शी ने बताया है कि वह मकान नंबर 44/C में सपरिवार रहते हैं. उनके आवासीय परिसर में उनके साथ प्रतिनियुक्त अंगरक्षक और पुलिसकर्मी भी सरकारी हथियार और गोलियों के साथ रहते हैं. बाहरी लोगों के आवागमन के कारण अंगरक्षक और पुलिसकर्मी खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं.
उन्होंने सोसाइटी प्रबंधन से सुरक्षा के दृष्टिकोण से मकान नंबर 44/C और 34/C के बीच चहारदीवारी का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराने का अनुरोध किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

