Search

 
 
 

CBI केस मैनेज करने के नाम पर घूसखोरी के आरोप में IPS अधिकारी अरेस्ट

CBI ने नागर विमानन (सुरक्षा) विभाग दिल्ली में पदस्थापित IPS अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है. वह ड्रग और नकली नोटों के वैसे मामलों के अभियुक्तों को राहत दिलाने के नाम पर घूस लेता है, जिन मामलों की जांच CBI कर रही है. घूसखोरी के इस मामले में इससे पहले दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: CBI ने नागर विमानन (सुरक्षा) विभाग दिल्ली में पदस्थापित IPS अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है. वह ड्रग और नकली नोटों के वैसे मामलों के अभियुक्तों को राहत दिलाने के नाम पर घूस लेता है, जिन मामलों की जांच CBI कर रही है. घूसखोरी के इस मामले में इससे पहले दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है.


सीबीआई को इस बात की शिकायत मिली थी कि दिल्ली पुलिस का एक इंस्पेक्टर ड्रग और नकली नोटों के अभियुक्तों को राहत दिलाने के नाम पर घूस लेता है. इसमें कुछ निजी व्यक्ति भी शामिल हैं. इस शिकायत के आधार पर CBI ने आठ जून को इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह व अन्य के ख़िलाफ प्राथमिकी दर्ज की.


जांच के दौरान दिल्ली पुलिस सहित छह लोगों को पहले गिरफ्तार किया. इन लोगों से पूछताछ के दौरान मिली सूचनाओं की जांच के दौरान IPS अधिकारी द्वारा घूस लिये जाने का सबूत मिला. इसके बाद आज IPS अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया गया. वह 2012 बैच का IPS अधिकारी है. उसे हरियाणा कैडर आवंटित है. फ़िलहाल वह नागर विमानन में प्रतिनियुक्ति पर है. 


जांच में पाया गया कि वह IPS होने की वजह से CBI अधिकारियों के साथ अपना बेहतर संबंध बताकर घूस लेता था. इंस्पेक्टर गिरफ्तार किये गये लोग इसी IPS के लिए घूस लिया करते थे. अब तक गिरफ्तारी और जांच के दौरान घूस के रूप में लिये गये 25 लाख रुपये जब्त किये जा चुके हैं. इसके अलावा गिरफ्तार लोगों के ठिकानों से अतिरिक्त 90 लाख रुपये जब्त किये गये हैं. CBI ने IPS अधिकारी दीपक गहलावत से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर छापा मारा. इस दौरान कई डिजिटल डिवाईस, हार्ड डिस्क और दस्तावेज जब्त किये गये हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही