Search

 
 
 

Ranchi News : फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना जन्माष्टमी

Ranchi News : बच्चों ने कृष्ण के भजनों और गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की मासूमियत और आत्मविश्वास ने सभी का मन मोह लिया. उनकी प्रस्तुतियों को देखकर शिक्षक और अभिभावक भी उत्साहित नजर आए और बच्चों की खूब सराहना की.
 
राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए बच्चे

Ranchi News : फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर प्ले ग्रुप से कक्षा II तक के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए. बच्चों के मनमोहक रूप और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर वृंदावन की गलियों जैसा नजर आया.

 

मंच पर बाल गोविंद का रूप देखते ही बना.बच्चों ने कृष्ण के भजनों और गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की मासूमियत और आत्मविश्वास ने सभी का मन मोह लिया. उनकी प्रस्तुतियों को देखकर शिक्षक और अभिभावक भी उत्साहित नजर आए और बच्चों की खूब सराहना की.

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासक प्रमोद कुमार ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक व पारंपरिक आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ विज्ञान, गणित, स्किल, टेक्नोलॉजी, कला और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाता है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके.

 

कार्यक्रम में अभिभावकों की भी सक्रिय सहभागिता रही. उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उनकी प्रतिभा व उत्साह को करीब से देखा. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशासक प्रमोद कुमार ने अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही