Search

 
 
 

Ranchi News : सीएम के आश्वासन पर झारखंड आंदोलनकारियों का आमरण अनशन स्थगित

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है. उनके संघर्ष की धरती पर हम सभी मौजूद हैं. संघर्ष करने वालों को निश्चित रूप से सम्मान मिलना चाहिए और मिलेगा. उन्होंने कहा कि वह आंदोलनकारियों की पीड़ा से वाकिफ हैं. उनकी मांगों पर शीघ्र समाधान निकालने का प्रयास करेंगे.
 
अनशन

Ranchi News : बिरसा मुंडा चौक के पास 15 नवंबर को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आमरण अनशन स्थगित कर दिया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन के आश्वासन के बाद मोर्चा ने यह निर्णय लिया. मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो ने इसकी जानकारी दी.

 

इसे भी पढ़ें...

 

दरअसल, रविवार को भगवान बिरसा मुंडा चौक के पास सैकड़ों झारखंड आंदोलनकारी पारंपरिक झंडे और अस्त्र-शस्त्र लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मौके पर पहुंचे. 

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है. उनके संघर्ष की धरती पर हम सभी मौजूद हैं. संघर्ष करने वालों को निश्चित रूप से सम्मान मिलना चाहिए और मिलेगा. उन्होंने कहा कि वह आंदोलनकारियों की पीड़ा से वाकिफ हैं. उनकी मांगों पर शीघ्र समाधान निकालने का प्रयास करेंगे.

 

झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान सम्मान को लेकर बैठक

इससे पहले मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में सैकड़ों झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक हुई. इसमें आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान, सम्मान पेंशन, आश्रितों को नौकरी और पक्का मकान उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

 

मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को सरकार से न्याय और सम्मान मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों को समाज में स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार मिलना चाहिए. इसके लिए सभी आंदोलनकारियों को अलग पहचान देने, रोजी-रोजगार और सरकारी नौकरियों में उनके बच्चों को प्राथमिकता देने की मांग उठाई गई.

 

उन्होंने आश्रितों के लिए शत-प्रतिशत सुरक्षा की गारंटी और सम्मान पेंशन के लिए जेल जाने की अनिवार्यता समाप्त करने की भी अपील की. साथ ही आंदोलनकारियों को 50-50 हजार रुपये मासिक सम्मान पेंशन देने के प्रस्ताव को कैबिनेट से पारित कर गजट नोटिफिकेशन के माध्यम से लागू करने की मांग की.

 

मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो ने कहा कि सरकार को बिना किसी भेदभाव के सभी झारखंड आंदोलनकारियों को नियमित रूप से सम्मान पेंशन का भुगतान करना चाहिए.

 

कार्यकारी अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी वर्षों से उपेक्षित जीवन जीने को मजबूर हैं. वहीं, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी अन्थन लकड़ा ने सरकार की ओर से की गई सकारात्मक पहल का स्वागत किया.

 

बैठक में शीला कच्छप, रजनी कंडुलना, मीनू टुडू, नीलू देवी, रेखा देवी, बिलगाना किंडो, सोमारी देवी, प्रमोद कुमार सोनी, नंदलाल मेहता, गोपाल पासवान, प्रोफेसर रतनलाल महतो, कालेश्वर सोरेन, दिवाकर साहू समेत बड़ी संख्या में आंदोलनकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही