Search

 
 
 

Ranchi News: अनुशासनहीनता के आरोप में झारखंड यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव का पद होल्ड

झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव का पद अगले आदेश तक होल्ड पर रख दिया गया है. यह कार्रवाई यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने अनुशासनहीनता के आरोपों के आधार पर की है. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.
 

Ranchi: झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव का पद अगले आदेश तक होल्ड पर रख दिया गया है. यह कार्रवाई यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने अनुशासनहीनता के आरोपों के आधार पर की है. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

 

 

जानकारी के अनुसार, जून के पहले सप्ताह में धनबाद के सर्किट हाउस में हुई एक घटना के बाद यह मामला सामने आया था. आरोप है कि नशे की हालत में कुमार गौरव ने यूथ कांग्रेस की प्रभारी और अन्य पदाधिकारियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

 

घटना के बाद प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर ने पूरे मामले की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी. इसके बाद झारखंड यूथ कांग्रेस की अनुशासन समिति को जांच का जिम्मा दिया गया. समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने कुमार गौरव के खिलाफ यह कार्रवाई की.

 

कुमार गौरव इसी साल चुनाव प्रक्रिया के जरिए झारखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे. बताया जा रहा है कि यूथ कांग्रेस में चुनावी व्यवस्था शुरू होने के बाद यह पहला मामला है, जब किसी प्रदेश अध्यक्ष का पद अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत होल्ड पर रखा गया है.बताया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान यह मामला आगे नहीं बढ़ पाया था, लेकिन अब जांच पूरी होने के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसपर फैसला लिया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही