Search

 
 
 

Ranchi News : समाहरणालय में मनाई गई करमा पूर्व संध्या, डीसी ने बजाया मांदर

Ranchi News : समारोह में समाहरणालय कर्मियों ने पारंपरिक करमा गीतों और मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं. इस दौरान गीत-संगीत और मांदर की थाप से पूरा सभागार गूंज उठा. इसके साथ ही कर्मियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की झलक देखने को मिली. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि करमा केवल पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ सामंजस्य का संदेश देने वाली परंपरा है.
 
करमा पूर्व संध्या पर झूमे अधिकारी

Ranchi News : करमा पर्व की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को रांची समाहरणालय के ब्लॉक-बी में करम पूर्व संध्या मनाया गया. इस मौके पर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति प्रेम के रंग में रंग गया. करमा पूर्व संध्या समारोह का शुभारंभ उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. समाहरणालय के कर्मियों ने पारंपरिक पगड़ी और शॉल भेंट कर दोनों अधिकारियों का स्वागत किया.

 

इसे भी पढ़ें...


समारोह में समाहरणालय कर्मियों ने पारंपरिक करमा गीतों और मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं. इस दौरान गीत-संगीत और मांदर की थाप से पूरा सभागार गूंज उठा. इसके साथ ही कर्मियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की झलक देखने को मिली. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि करमा केवल पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ सामंजस्य का संदेश देने वाली परंपरा है.

 

उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति, वेशभूषा, खान-पान और नृत्य के साथ पेड़-पौधों एवं प्रकृति के प्रति लोगों का गहरा लगाव उन्हें प्रभावित करता है. उन्होंने परंपराओं को सहेजकर अगली पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया.

 

समारोह के दौरान उपायुक्त खुद को मांदर बजाने से रोक नहीं पाए. उन्होंने मांदर पर थाप देकर कर्मियों का उत्साह बढ़ाया, जिसके बाद पूरा सभागार तालियों और उल्लास से गूंज उठा. कार्यक्रम में डीडीसी संजय भगत, एसडीओ कुमार रजत, ट्रेनी आईएएस आस्था शरण समेत कई अधिकारी और समाहरणालय कर्मी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही