Ranchi News: बिहार के पूर्व MLC सुबोध राय की शराब फैक्ट्री में जांच करने गये मजिस्ट्रेट मुंह लटका कर वापस लौटे. इसकी वजह फैक्ट्री में कुछ भी नहीं पाया जाना बताया जाता है. फैक्ट्री में 8PM की एक भी बोतल नहीं मिली. फैक्ट्री से सामान गायब होने की अलग कहानी चर्चा में है.
सुबोध राय की ओरमांझी में एक शराब फैक्ट्री है. फैक्ट्री का नाम तारंगिनी बॉटलर्स है. इसमें 8PM ब्रांड की व्हिस्की की बॉटलिंग की जाती है. करीब दो माह पहले रांची पुलिस और उत्पाद विभाग ने फैक्ट्री पर छापा मारा था, जिसमें भारी मात्रा में शराब पाया गया था.
इसे भी पढ़ें -
इसकी बोतलों पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली में बिक्री के लिए शीर्षक से लेबल लगा हुआ था. नियमानुसार तारंगिनी को सिर्फ झारखंड में बिक्री के लिए 8PM ब्रांड के व्हिस्की के बॉटलिंग की अनुमति थी. दूसरे राज्यों के बिक्री के लिए लगे लेबल लगे होने की वजह से सुबोध राय को गिरफ्तार कर लिया गया था. साथ ही फैक्ट्री से उत्पादन बंद करा दिया गया था.
उत्पादन बंद होने के बाद मजिस्ट्रेट फैक्ट्री की जांच कर स्टॉक आदि से संबंधित रिपोर्ट तैयार करने के लिए उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ 17 अगस्त को तारंगिनी बॉटलिंग प्लांट पहुंचे. लेकिन वहां कुछ भी नहीं मिला. फैक्ट्री से सारी चीजें गायब मिलीं.
फैक्ट्री से सामान गायब होने की एक अनोखी कहानी चर्चा में है. इसमें यह कहा जा रहा है कि सुबोध राय ने स्थानीय थाना और उत्पाद विभाग को यह लिखकर दिया था कि उनकी फैक्ट्री सुनसान जगह पर है. वहां चोरी होने का खतरा है. इसलिए सुरक्षा की व्यवस्था की जाए. सरकार के स्तर से सुरक्षा की व्यवस्था नहीं हुई और फैक्ट्री से स्टॉक सहित अन्य चीजों की चोरी हो गयी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

