Search

 
 
 

Ranchi News: रांची में पुलिस की बड़ी समीक्षा बैठक, भू-माफियाओं पर कार्रवाई के सख्त निर्देश

अपराध नियंत्रण, बेहतर विधि-व्यवस्था और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर सोमवार को पुलिस कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता ADG (मुख्यालय) सह IG, रांची प्रक्षेत्र ने की. इसमें जिले के सभी थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.
 

Ranchi: अपराध नियंत्रण, बेहतर विधि-व्यवस्था और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर सोमवार को पुलिस कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता ADG (मुख्यालय) सह IG, रांची प्रक्षेत्र ने की. इसमें जिले के सभी थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

 

बैठक में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए. संवेदनशील इलाकों में CCTV नेटवर्क का विस्तार करने, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर विशेष अभियान चलाने और संगठित अपराधियों व भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया.

 

इसके साथ ही गुमशुदा बच्चों की जल्द बरामदगी सुनिश्चित करने और उनसे जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया. पुलिस की गश्ती व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की गई. पीसीआर, टाइगर मोबाइल, शक्ति कमांडो और हाईवे पेट्रोलिंग की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए उसे और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया.

 

बैठक में एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन, लंबित कांडों में वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान और तय समय पर आरोप-पत्र दाखिल करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए. पुलिस मुख्यालय ने साफ किया कि अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही