Search

 
 
 

Ranchi News :  कार्डिनल टोप्पो के जन्मदिवस पर स्मरण सभा, मोमबत्तियां जलाकर दी श्रद्धांजलि

Ranchi News :  गुरुवार को कार्डिनल तेलेस्फोर के स्मरण सभा के दौरान आर्चबिशप विसेंट आइंद ने कही,उन्होंने बताया कि जन्मदिवस पर उनके योगदान को याद किया.सभा में कार्डिनल टोप्पो के जीवन, उनकी सेवाओं और समाज के प्रति उनके समर्पण को भावपूर्ण तरीके से याद किया गया.
 
कार्डिनल तेलेस्फोर टोप्पो श्रद्धांजलि

Ranchi News :  कुछ व्यक्तित्व अपने जीवनकाल में ही नहीं, बल्कि जाने के बाद भी लोगों के दिलों में जीवित रहते हैं. उनका जीवन,उनके विचार और सेवा का भाव आने वाली पीढ़ियों को रास्ता दिखाते हैं. स्वर्गीय कार्डिनल तेलेस्फोर पी. टोप्पो भी ऐसी ही शख्सियत थे, जिनकी स्मृतियां आज भी कलीसिया और समाज के लोगों के हृदय में श्रद्धा और कृतज्ञता का भाव जगाती हैं.

 

 

गुरुवार को कार्डिनल तेलेस्फोर के स्मरण सभा के दौरान आर्चबिशप विसेंट आइंद ने कही,उन्होंने बताया कि जन्मदिवस पर उनके योगदान को याद किया.सभा में कार्डिनल टोप्पो के जीवन, उनकी सेवाओं और समाज के प्रति उनके समर्पण को भावपूर्ण तरीके से याद किया गया.

 

लोगों ने उन्हें कलीसिया का सच्चा चरवाहा बताया.उन्हें कुशल मार्गदर्शक बताए.मानवता की सेवा के लिए समर्पित प्रेरणास्रोत कहा. महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद और सहायक धर्माध्यक्ष आनंद डेविड खलखो ने कार्डिनल तेलेस्फोर टोप्पो की याद में केक काटकर उनकी स्मृतियों को नमन किया.

 

सादगी में महानता, सेवा में जीवन का उद्देश्य


महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने कार्डिनल टोप्पो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, नम्रता और उच्च विचारों का अनुपम उदाहरण था.उन्होंने शिक्षा,स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में झारखंड सहित देश-विदेश में महत्वपूर्ण योगदान दिया. कार्डिनल टोप्पो विशेष रूप से आदिवासियों, वंचितों और समाज के हाशिए पर खड़े लोगों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहे. उन्होंने लोगों की आवाज बनने और उनके सम्मानपूर्ण जीवन के लिए काम करने की प्रेरणा दी.

 

मोमबत्तियों की रोशनी में याद किया सेवा का वह चेहरा

स्मरण सभा का माहौल श्रद्धा और भावुकता से भरा रहा. उपस्थित लोगों ने मौन रखकर कार्डिनल टोप्पो को श्रद्धांजलि अर्पित की और मोमबत्तियां जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.इस दौरान उनके दिखाए प्रेम, सेवा और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया.इस मौके पर सहायक धर्माध्यक्ष आनंद डेविड खलखो, फादर हिलारियूस एक्का, फादर वाल्टर किस्पोट्टा, फादर लूकस रुण्डा, फादर असीम मिंज सहित आर्चबिशप हाउस के सहायक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही