Ranchi News: पर्व-त्योहारों के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए उत्पाद विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है. इसी क्रम में विभाग की टीम ने इटकी थाना क्षेत्र के नारी गांव में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया है. कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई. इसके अलावा विभिन्न ब्रांडों के रैपर, स्टीकर, कॉर्क और नकली शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी जब्त की गई.
छापेमारी की भनक लगते ही मौके पर मौजूद बताए जा रहे सुरेंद्र साहू और विजय साहू फरार हो गए. दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद विभाग की टीम फरार आरोपियों के मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
इसे भी पढ़ें -
सहायक उत्पाद आयुक्त उमा शंकर सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को विभाग की बड़ी सफलता माना जा रहा है. त्योहारों के दौरान अवैध शराब की बिक्री और नकली शराब के निर्माण पर रोक लगाने के उद्देश्य से विभाग की ओर से विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

