Search

 
 
 

Ranchi News : Type-1 डायबिटीज से जूझ रही बच्ची के इलाज में मदद करेंगे मंत्री इरफान

स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने Type-1 डायबिटीज से पीड़ित 5 वर्षीय बच्ची बेबी मरांडी के इलाज में हरसंभव मदद का भरोसा दिया है. गुरुवार को बच्ची अपने परिजनों के साथ मंत्री से मिली और इलाज के लिए सहायता की गुहार लगाई.
 

Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने Type-1 डायबिटीज से पीड़ित 5 वर्षीय बच्ची बेबी मरांडी के इलाज में हरसंभव मदद का भरोसा दिया है. गुरुवार को बच्ची अपने परिजनों के साथ मंत्री से मिली और इलाज के लिए सहायता की गुहार लगाई.

 

मंत्री ने कहा कि बच्ची की मासूमियत और परिवार की पीड़ा ने उन्हें भावुक कर दिया. उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि बेबी मरांडी के इलाज में हर संभव सहयोग किया जाएगा.इरफान अंसारी ने कहा कि इस बीमारी के इलाज के लिए सरकारी प्रावधान सीमित हैं, लेकिन इसके बावजूद वह आउट ऑफ वे जाकर बच्ची के बेहतर इलाज और स्वास्थ्य लाभ के लिए पूरी कोशिश करेंगे.उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि बेबी मरांडी जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सके और हमेशा मुस्कुराती रहे.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही