Search

 
 
 

Ranchi News: चान्हो में मोहर्रम पर निकला जुलूस, अस्त्र-शस्त्र चालन में दिखा शौर्य

रांची के चान्हो प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजारटांड़ में रविवार को सेंट्रल मोहर्रम एक्शन कमेटी के तत्वावधान में जुलूस, मेला एवं पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के अखाड़ों ने भाग लेकर लाठी, तलवार, डंडा और भाले के साथ पारंपरिक युद्धकला का शानदार प्रदर्शन किया.
 

Ranchi: रांची के चान्हो प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजारटांड़ में रविवार को सेंट्रल मोहर्रम एक्शन कमेटी के तत्वावधान में जुलूस, मेला एवं पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के अखाड़ों ने भाग लेकर लाठी, तलवार, डंडा और भाले के साथ पारंपरिक युद्धकला का शानदार प्रदर्शन किया. पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला.


कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की तथा सेंट्रल मोहर्रम एक्शन कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रमुख जुल्फान अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान अतिथियों ने पारंपरिक लाठी एवं तलवार भांजकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया.

 

इसे भी पढ़ें:


सोंस, सिलगाई, मसमानो, बदरी, चटवाल, कटैया, पकरियो सहित कई गांवों के अखाड़े पारंपरिक वेशभूषा में अनुशासित जुलूस के साथ बाजारटांड़ पहुंचे. मैदान में खिलाड़ियों ने आकर्षक युद्धकला का प्रदर्शन कर हजारों दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं.


वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत सत्य, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है. वहीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मोहर्रम त्याग, सब्र, इंसाफ और भाईचारे का संदेश देता है तथा ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करते हैं.


कार्यक्रम के दौरान सेंट्रल मोहर्रम एक्शन कमेटी की ओर से दोनों मंत्रियों सहित अन्य अतिथियों का पगड़ी पहनाकर एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही