Search

 
 
 

Ranchi News : दुर्गा पूजा से पहले निगम की सख्ती, डोरंडा में 50 से अधिक अवैध कब्जे को हटाया

Ranchi News :दुर्गा पूजा के दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं परिवार मां दुर्गा के दर्शन और विभिन्न पूजा पंडालों को देखने पहुंचते हैं. ऐसे में शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है. सड़क के किनारे अतिक्रमण किये जाते है. बेतरतीब पार्किंग लगाए जाते है. सड़क किनारे ठेला-खोमचा लगाते है. इसकी वजह से सड़कों पर  आम लोगों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न कर सकता है.
 
नगर निगम की कार्रवाई

Ranchi News : दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी में सुरक्षित माहौल और सुगम यातायात के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. इसी क्रम में नगर आयुक्त सुशांत गौरव के निर्देश पर डोरंडा बाजार में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया. अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर से 50 से अधिक अस्थायी संरचनाएं हटाई गई. इसके साथ ही एक अवैध खटाल एवं नालियों पर बुलडोजर चलाए गए.

 

इसे भी पढ़ें...


 

दुर्गा पूजा में उमड़ेगी भीड़, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी

दुर्गा पूजा के दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं परिवार मां दुर्गा के दर्शन और विभिन्न पूजा पंडालों को देखने पहुंचते हैं. ऐसे में शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है. सड़क के किनारे अतिक्रमण किये जाते है. बेतरतीब पार्किंग लगाए जाते है. सड़क किनारे ठेला-खोमचा लगाते है. इसकी वजह से सड़कों पर  आम लोगों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न कर सकता है.

 

सड़कों को जाम मुक्त बनाने के लिए अतिक्रमणमुक्त अभियान चला रहे है. शहर में आवागमन को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु बिना अनावश्यक जाम और परेशानी के दुर्गा पूजा का आनंद ले सकें.

 

नगर आयुक्त के निरीक्षण में सामने आईं गंभीर समस्याएं

नगर आयुक्त ने निगम की टीम के साथ एजी मोड़ से डोरंडा थाना होते हुए झंडा चौक तक के क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण पाया गया. इसके बाद नगर निगम ने करवाई करते हुए अस्थायी निर्माण को हटाया. सड़क पर ठेला-खोमचा लगाने वालों के सामान जब्त किया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही