Ranchi News : ईद मिलादुन्नबी पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा. इसको लेकर नगर निगम ने शहर की सफाई अभियान की तैयारी शुरू कर दिया है. गुरुवार को अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में निगम अधिकारियों और स्वच्छता शाखा के कर्मियों के साथ बैठक की.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसमें शहर की सभी मस्जिदों, आसपास के इलाकों, संपर्क मार्गों और जुलूस के निर्धारित रूट पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए. इस मौके पर कांटाटोली, मौलाना आजाद कॉलोनी, इलाही बख्श कॉलोनी, गढ़ाटोली, रमजान कॉलोनी, कुरैशी मोहल्ला, रजा कॉलोनी, नया टोली, पथलकुदवा चौक, मोरहाबादी, एदलहातू, बरियातू, करमटोली, न्यूक्लियस मॉल, थड़पखना मस्जिद, लालपुर, आजाद बस्ती, गुदड़ी चौक, कर्बला टैंक रोड और मेन रोड समेत जुलूस मार्ग पर विशेष सफाई कराई जाएगी.
मस्जिदों के आसपास होगा छिड़काव
निगम की टीम मस्जिदों और आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाने के साथ ब्लीचिंग पाउडर और एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव करेगी. जुलूस मार्ग पर वाटर टैंकर और चलंत शौचालय की व्यवस्था भी की जाएगी. खराब स्ट्रीट लाइटों को अभियान चलाकर दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है.
डंप कूड़ा मिलने पर होगी कार्रवाई
अपर नगर आयुक्त ने मुख्य सड़कों के साथ गली-मोहल्लों में भी नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा. सैनिटरी सुपरवाइजर और वार्ड कर्मियों को लगातार फील्ड विजिट कर सफाई व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिए. स्वच्छता कॉरपोरेशन को प्रतिदिन शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. सभी वार्डों की छोटी-बड़ी नालियों की विशेष सफाई कराने का निर्देश दिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.