- जाम से मिलेगी मुक्ति
Ranchi : शहर में आम नागरिकों को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है. इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने पिस्कामोड़ और कचहरी चौक से लेकर किशोरी यादव चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया.
इस दौरान सड़क किनारे लगे फल व सब्जी के दुकानों और ठेला-खोमचे को हटाया गया. वहीं पिस्कामोड़ के पास मुख्य सड़क किनारे बांस और तिरपाल सजाकर दुकान चलाया जा रहा था, जिसे विजिलेंस की टीम ने जब्त कर लिया. इस दौरान कई दुकानदारों के साथ विजिलेंस टीम की नोंक-झोंक भी हो गई.
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि शहर को जाम मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चल रहा है. वहीं दुकानदारों को मुख्य सड़क के किनारे दुकानें नहीं लगाने की हिदायत दी गई.

Leave a Comment