Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: नगर निगम की मानसून के लिए अपर्याप्त तैयारी, शहर के कई इलाकों में जलजमाव

मानसून से पहले रांची नगर निगम की अपार्याप्त तैयारी की वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश बंद हो जाने के बाद टैगोर हिल व चिरौदी रोड पर लोगों को काफी परेशानी हो रही है. कुछ इलाकों में बिन बारिश ही मुख्य सड़क पर जलजमाव की स्थिति हो गई है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: मानसून से पहले रांची नगर निगम की अपार्याप्त तैयारी की वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश बंद हो जाने के बाद टैगोर हिल व चिरौदी रोड पर लोगों को काफी परेशानी हो रही है. कुछ इलाकों में बिन बारिश ही मुख्य सड़क पर जलजमाव की स्थिति हो गई है. जिसके चलते सबसे ज्यादा पैदल चलने वाले राहगीर को हो रही है. 

Uploaded Image

बाइक और कार सवार किसी तरह निकल जा रहे है. लेकिन पैदल चलने वाले राहगीर घुटने पर पानी में तैरकर पार करना पड़ रहा है. हैरानी की बात यह है कि नगर निगम ने बड़ा तालाब रोड नाली को तोड़ दिया है और खुला नाला बनाकर छोड़ दिया है. इस कारण बारिश का पानी खुले नाली में भर जाता है.

 

इसे भी पढ़ें:


 
जिससे सड़क और खुले नाली के पानी से सब एक समान दिखाई देते है. जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम ने एक महीने पहले बंद पड़ी नाली की ढक्कन को तोड़ दिया. इस नाली पर काम भी नहीं किया जा रहा है. इसकी वजह से तेज बारिश में नाली में पानी भर जाती है. इससे लोगो को चलने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही