Search

 
 
 

Ranchi News: पहाड़ी मंदिर का न्यास बोर्ड पर लाखों रुपए गबन का आरोप, हुआ विरोध-प्रदर्शन

Ranchi: रांची के धार्मिक स्थल पहाड़ी मंदिर में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते दो दिनों से मंदिर प्रबंधन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. मंदिर न्यास बोर्ड पर भक्तों के चढ़ावे की राशि में अनियमितता और करीब लाखों रुपये गबन करने के आरोप लगाए गए हैं.
 

Ranchi: रांची के धार्मिक स्थल पहाड़ी मंदिर में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते दो दिनों से मंदिर प्रबंधन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. मंदिर न्यास बोर्ड पर भक्तों के चढ़ावे की राशि में अनियमितता और करीब लाखों रुपये गबन करने के आरोप लगाए गए हैं.


सोमवार को भोले की फौज के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहाड़ी मंदिर को भ्रष्टाचार का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा. उनका आरोप है कि जब मंदिर में संसाधनों की कमी थी, तब लोगों ने एक-एक रुपये दान देकर इसका विकास किया, लेकिन जैसे ही फंड बढ़ा, न्यास बोर्ड पर गड़बड़ी के आरोप सामने आने लगे.


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वर्ष 1990 से पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा हर पैसे का हिसाब रखा गया, जबकि वर्तमान न्यास बोर्ड ने महज एक वर्ष में ही 14 लाख रुपये अलग-अलग नाम से पैसा निकाल लिए. उन्होंने इस राशि का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की.

 

विरोध के दौरान न्यास बोर्ड के सचिव पर भी गंभीर आरोप लगाए गए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर रकम ट्रांसफर की गई है. जिसकी जांच होनी चाहिए.


प्रदर्शनकारियों ने मंदिर के राजनीतिकरण का भी विरोध किया और झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड हाय-हाय के नारे लगाए. सामाजिक कार्यकर्ता भैरो सिंह ने कहा कि धर्म और आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही