Search

 
 
 

Ranchi News : जर्जर सड़क व बदहाल नाली छोड़ बनाए जा रहे पाथवे, लोगों ने जताई नाराजगी

Ranchi News : लोगों ने बताया कि यह रोड बरियातु बुटी मोड़ से सटा हुआ है. ये रास्ता खिजूर टोला का मुख्य सड़क है. लेकिन इसकी हालत काफी जर्जर है. बरसात में रोड नाली बन जाता है. जगह-जगह पर पानी जमा हो जाता है. सैकड़ों ई रिक्शा, टोटो चलने की स्थिति में नहीं होती है. ऑटो का पहिया कीचड़ में फंस जाता है. राहगीरों ने बताया कि सड़क नाली बनाने के बजाए करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में पाथवे का काम कराया जा रहा है.
 
पाथ वे

Ranchi News : पिछले करीब तीन महीने से वार्ड नंबर 5 में पेवर ब्लॉक के ईट से पाथवे का निर्माण हो रहा है. लेकिन दूसरी ओर मुख्य सड़क जर्जर हालात में है. नाली की स्थिति भी बदहाल है. काफी समय से इसकी साफ-सफाई नहीं कराई गई है. इसकी सूचना लोगों ने लगातार मीडिया को दी. इस पर लगातार मीडिया  ने स्थल पर पहुंच पड़ताल की.

 

इस मौके पर लोगों ने बताया कि यह रोड बरियातु बुटी मोड़ से सटा हुआ है. ये रास्ता खिजूर टोला का मुख्य सड़क है. लेकिन इसकी हालत काफी जर्जर है. बरसात में रोड नाली बन जाता है. जगह-जगह पर पानी जमा हो जाता है. सैकड़ों ई रिक्शा, टोटो चलने की स्थिति में नहीं होती है. ऑटो का पहिया कीचड़ में फंस जाता है. राहगीरों ने बताया कि सड़क नाली बनाने के बजाए करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में पाथवे का काम कराया जा रहा है. 

 

सड़क के लेवल से करीब 7 इंच नीचे लगाया जा रहा पेवर ब्लॉक

पाथवे से करीब छह फीट चौड़ा बनाया जा रहा है. कहीं-कहीं अधूरे भी रह गए है. यहां मुख्य सड़क के लेवल से करीब सात इंच नीचे ईट बिछाए गए है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क और नाली बनाने की मांग कई बार कांके विधायक से की गई है. आवेदन भी सौंपा गया है. इसको लेकर वार्ड में बैठक भी हुई है. बावजूद इसके अबतक नहीं बन पाया है.

 

लोगों ने बताया कि यदि पाथवे का निर्माण राहगीरों की सुविधा के लिए किया जा रहा है. तो इसकी ऊंचाई सड़क से ऊंची होनी चाहिए. पहले सड़क और नाली बनाना चाहिए था, लेकिन इसपर ध्यान नहीं जा रहा है. जैसे तैसे बनाए जा रहे है. इस मामल को लेकर जब वार्ड नंबर 5 के पार्षद अवधेश बैठा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि रोड पास हो गया है. फंड जारी होते ही सड़क को दुरस्त किया जाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही