Ranchi News : नगर निगम के राजस्व शाखा में आज नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. जहां होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज एवं सोलिड वेस्ट यूजर चार्ज की वसूली में तेजी लाने ने निर्देश दिए गए. राजस्व के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए.
इसे भी पढ़ें...
बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि शहरवासियों को होल्डिंग टैक्स का भुगतान करने के लिए ऑनलाइन माध्यम को प्रोत्साहित करने के लिए कहा. हजारों करदाताओं को निगम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी भुगतान करने की जानकारी देने के लिए कहा गया.
वहीं, सरकारी भवनों एवं परिसरों का होल्डिंग निर्धारित नहीं हुई है. उनकी मापी कराकर डिमांड सृजित करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए. इसके अलावा शहर के बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर, उन्हें नोटिस जारी करे और लंबित होल्डिंग टैक्स की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
इसके अलावा वाटर टूजर चार्ज के बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर बकाया राशि की वसूली करने के लिए कारवाई सुनिश्चित करे. सप्ताह में तीन दिन राजस्व संग्रहण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

