Search

 
 
 

Ranchi News : महिलाओं व किशोरियों को साइबर अपराध से बचाने के लिए पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम

Ranchi News : मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित यह प्रशिक्षण 29 और 30 सितंबर को हो रहा है. इसमें कुल 27 प्रतिभागी शामिल हुए. प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े पदाधिकारियों और वन स्टॉप सेंटर के कर्मियों को साइबर अपराध से निपटने के लिए आवश्यक जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है.
 
साइबर अपराध से बचाने के लिए कार्यक्रम

Ranchi News : महिलाओं और किशोरियों को साइबर अपराध से सुरक्षित रखने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रांची पुलिस ने साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान (SPNIWCD), क्षेत्रीय केंद्र, रांची में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित यह प्रशिक्षण 29 और 30 सितंबर को हो रहा है. इसमें कुल 27 प्रतिभागी शामिल हुए. प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े पदाधिकारियों और वन स्टॉप सेंटर के कर्मियों को साइबर अपराध से निपटने के लिए आवश्यक जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है.

 

प्रशिक्षण के पहले दिन रांची पुलिस के साइबर विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. पहले सत्र का संचालन डीएसपी साइबर प्रदीप कुमार ने किया.

 

उन्होंने मजबूत पासवर्ड बनाने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, अकाउंट सुरक्षा, सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग्स, सुरक्षित ब्राउजिंग और डाउनलोडिंग जैसे विषयों पर जानकारी दी. इस दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रदर्शन और हैंड्स-ऑन अभ्यास भी कराया गया.

 

दूसरे सत्र का संचालन साइबर क्राइम थाना, रांची के पुलिस निरीक्षक राहुल कुमार मिश्रा ने किया. उन्होंने साइबर घटना होने के बाद तत्काल उठाए जाने वाले कदम, डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया.

 

प्रतिभागियों को स्क्रीनशॉट, मैसेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के तरीकों की जानकारी दी गई. साथ ही आधिकारिक पोर्टल और हेल्पलाइन के माध्यम से साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई.

 

रांची पुलिस के अनुसार, प्रशिक्षण के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े कर्मियों को मैदानी स्तर पर महिलाओं और किशोरियों को साइबर अपराध से बचाने और साइबर घटनाओं की स्थिति में प्रभावी प्रथम प्रतिक्रिया देने में मदद मिलेगी.

 

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना, साइबर घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण एवं उचित रिपोर्टिंग की जानकारी देना और संबंधित कर्मियों को साइबर कानून और सुरक्षा उपायों से अवगत कराना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही