Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: मनीटोला काली मंदिर में 3 दिवसीय पूजा महोत्सव की तैयारी

शहर के मनीटोला काली मंदिर में होने वाले पूजा महोत्सव को लेकर बैठक हुई. बैठक में महोत्सव की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर निर्णय लिए गए. निर्णय लिया गया कि पूरे मुहल्ले में साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा
Advertisement
Advertisement

Ranchi: शहर के मनीटोला काली मंदिर में होने वाले पूजा महोत्सव को लेकर बैठक हुई. बैठक में महोत्सव की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर निर्णय लिए गए. निर्णय लिया गया कि पूरे मुहल्ले में साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके.


साथ ही विद्युत सज्जा (लाइटिंग) की विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिससे क्षेत्र को भव्य एवं आकर्षक सजाया जा सके. मंदिर में प्रवेश के लिए और निकासी के लिए अलग-अलग द्वार होंगे. इसके लिए बैरिकेडिंग की जाएगी, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. श्रद्धालुओं के बीच शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.


महोत्सव के दौरान मंदिर प्रांगण से लेकर लगभग 200 मीटर तक की व्यवस्था की जिम्मेदारी मुहल्ले वासियों को सौंपी गई है. तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे और मां काली की आराधना में लीन रहेंगे.

 

जानें कार्यक्रम का समय

15 मई को शाम 5 बजे से शोभायात्रा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. जिसमें झारखंड के पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ छत्तीसगढ़िया सिंह बाजा की मधुर धुनों के बीच हजारों श्रद्धालु हाथों में ध्वजा एवं मां का प्रसाद लेकर शामिल होंगे.


16 मई को मुख्य पूजन का कार्यक्रम ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 3 बजे से शुरू होगी, जो रात 10 बजे तक चलेगी. प्रसाद के लिए सवा लाख दोने की व्यवस्था की जाएगी. जिसमें श्रद्धालुओं को भोग-प्रसाद का वितरण किया जाएगा.

गंगा आरती की तर्ज पर होगी आरती

17 मई सुबह 3 बजे से जागरण का आयोजन होगा, जो रात 10 बजे तक चलेगा. इसके साथ ही गंगा आरती की तर्ज पर मां काली की भव्य आरती होगी. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. बैठक में महेश पासवान, राजा पासवान, उदय उरांव, सत्यम अग्रवाल, मुन्नी गुप्ता, सुमित जायसवाल, धीरज राम, भोलाराम, रवि गुप्ता, सिद्धेश्वर शर्मा, रिंटू पासवान चरकू गंजू, विष्णु प्रधान, सुनील वर्मा,कृष्ण लोहारा, छोटू लोहारा, रूपेश ठाकुर, मुरारी गुप्ता समेत अन्य शामिल हुए.

 

https://lagatar.in/jharkhand-salary-scam-cid-takes-action-in-hazaribagh-illegal-withdrawal-case-another-accused-arrested 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही