Search

Ranchi News: JSSC से चयनित प्राथमिक शिक्षकों को 29 जून को मिलेगा नियुक्ति पत्र

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित “झारखंड प्राथमिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023” के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 29 जून 2026 को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे. इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशकों, जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र जारी किया है.
 
इसे भी पढ़ें...

https://lagatar.in/jharkhand-news-cid-reopens-forest-felling-case-file-following-high-court-reprimand 

स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य एवं इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने का कार्यक्रम पहले ही घोषित किया जा चुका है.

29 जून 2026 (सोमवार) को रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में दोपहर 1 बजे से नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.

सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिले के चयनित अभ्यर्थियों के साथ 29 जून को सुबह 9 बजे तक खेलगांव स्थित निर्धारित स्टॉल पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें.

इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्यभर के चयनित सहायक आचार्यों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे, जिससे लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही