Search

 
 
 

Ranchi News : अल्बर्ट एक्का चौक पर SIR के खिलाफ प्रदर्शन, नागरिकता जांच का विरोध

SIR (Special Intensive Revision) की गैर-लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. जहां सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और विरोध दर्ज कराया. इस दौरान चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की गई.
 

Ranchi: SIR (Special Intensive Revision) की गैर-लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. जहां सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और विरोध दर्ज कराया. इस दौरान चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की गई. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि SIR के माध्यम से नागरिकता जांच की कोशिश की जा रही है, जिसे उन्होंने असंवैधानिक और लोकतंत्र विरोधी बताया.

 

इसे भी पढ़ें:


SIR के जरिये नागरिकता जांच नहीं सहेंगे और विसंगति का इस्तेमाल कर मतदाताओं को लाइन में खड़ा करना नहीं चलेगा- जैसे नारों से धरना प्रदर्शन में गूंज उठा. 


प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि मतदाता सूची का ऑडिट ग्राम सभा और वार्ड सभा स्तर पर होना चाहिए, न कि केवल चुनाव आयोग के दफ्तरों में. उन्होंने हमारी पहचान, हमारा खतियान के नारे के साथ स्थानीय स्तर पर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने की मांग की.


इस विरोध प्रदर्शन में प्रवीर पीटर, फा. टॉम कावला, झारखंड सर्वोदय मंडल से डॉ विश्वनाथ आजाद, कोल्हान से कुमार चंद्र मार्डी,अलोका कुजूर, एलिना होरो, ज्योति बहन,नंदिता, रिमिल, रिया तुलिका पिंगुआ, सिराज दत्ता, सुषमा बिरुली, शशि, अफजल अनीस समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही