Search

 
 
 

Bokaro News: अवैध भंडारण के खिलाफ पुलिस का छापा, भारी मात्रा में डीजल-पेट्रोल बरामद

पेट्रोल-डीजल और इथेनॉल के अवैध भंडारण पर पुलिस ने सेक्टर-12 में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल और इथेनॉल बरामद हुआ.
 

Bokaro: पेट्रोल-डीजल और इथेनॉल के अवैध भंडारण पर पुलिस ने सेक्टर-12 में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल और इथेनॉल बरामद हुआ.

इसे भी पढ़ें:

पहली टीम द्वारा छापेमारी आरबीएस कॉलेज समीप सेक्टर 12 में तेल का टैंकर (एचपीसीएल ट्रांसपोर्टर)  एवं ड्रम में भारी मात्रा में अवैध रूप से ड्रम में पेट्रोल - डीजल बरामद किया गया.

 

वहीं, दूसरा बालीडीह थाना क्षेत्र बीपीसीएल प्लांट समीप सीमलदुही के समीप भी भारी मात्रा में ड्रम में पेट्रोल - डीजल एवं इथेनॉल टीम द्वारा बरामद किया गया. सभी को जब्त कर लिया गया है.

 

टीम द्वारा तीसरे स्थान गरगा डैम समीप झोपरा में छापेमारी अभियान चलाया गया. जहां एक छोटा तेल टैंकर वाला वाहन, कुछ खाली ड्रम एवं कुछ सामग्री बरामद हुआ. एसडीओ चास ने स्पष्ट किया कि जन सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध ईंधन कारोबार के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. अवैध भंडारण एवं कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

 

उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल- इथेनॉल का भंडारण अथवा बिक्री की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. जब्त पेट्रोल - डीजल - इथेनॉल की मात्रा की मापी एवं एच.पी.सीएल एवं बी.पी.सीएल द्वारा आगे की कार्रवाई जारी थी. राधानगर में बीपीसीएल कंपनी के कर्मी संतोष प्रसाद पहुंच अग्रेत्तर कार्रवाई कर रहे थे.

 

अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा के नेतृत्व में कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी, सेक्टर 12 थाना प्रभारी  सुभाष चन्द्र सिंह एवं बालीडीह थाना प्रभारी  संदीप व पुलिस बल द्वारा सेक्टर-12 एवं थाना क्षेत्र में औचक छापेमारी अभियान चलाया गया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही