Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand Weather: कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 दिनों में 3 - 5°C गिरेगा तापमान

Ranchi: झारखंड में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के बाकी हिस्सों में भी पहुंच जाएगा. इसके साथ ही अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें:

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. इस दौरान डाल्टनगंज 40.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा. वहीं नामकोम, रांची में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

बारिश की बात करें तो देवघर जिले के सिकटिया में सबसे ज्यादा 54 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा कोलेबिरा में 40.2 मिमी, पापुनकी में 30.8 मिमी, नोवामुंडी में 23.6 मिमी और राजधनवार में 23.2 मिमी बारिश दर्ज की गई.

 

मौसम विभाग ने 28 जून को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी है.

 

29 जून को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में तेज हवा, गरज और वज्रपात की संभावना जताई गई है.

 

30 जून को पूरे राज्य में गरज, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

 

1 जुलाई को रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के अन्य हिस्सों में भी गरज, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना रहेगी.

 

2 से 4 जुलाई तक राज्य के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन का दौर जारी रहने का अनुमान है.

 

रांची और आसपास के इलाकों में 28 जून से 4 जुलाई तक रोज एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से घटकर करीब 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही