Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी केस : ED ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव व उनके बेटे रोहित को पूछताछ को बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है. रोहित उरांव को 29 जून की सुबह 11 बजे रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया गया है. जबकि रामेश्वर उरांव को 30 जून को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है. रोहित उरांव को 29 जून की सुबह 11 बजे रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया गया है. जबकि रामेश्वर उरांव को 30 जून को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है.

 

रामेश्वर उरांव को योगेंद्र तिवारी से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ED ने योगेंद्र तिवारी से जुड़े शराब घोटाले के मामले में जांच के दौरान तत्कालीन मंत्री रामेश्वर उरांव, बेटे रोहित उरांव सहित अन्य लोगो के ठिकानों पर छापा मारा था. ईडी की छापेमारी के बाद से दोनों बाप-बेटे का नाम इस मामले से जुड़ा.


उल्लेखनीय है कि योगेंद्र तिवारी से जुड़े मामले की जांच के दौरान रोहित उरांव द्वारा शराब के व्यापार के लिए एकरारनामा किये जाने का मामला पकड़ में आया था. हालांकि एकरारनामे के बावजूद रोहित ने शराब के कारोबार में कदम नहीं रखा था. 


उत्पाद नीति 2022 लागू होने से पहले राज्य में शराब के व्यापार पर योगेंद्र तिवारी का अप्रत्यक्ष कब्जा था. राज्य के अधिकांश जिलों में योगेंद्र तिवरी से संबंधित कंपनियों को शराब के थोक व्यापार का लाइसेंस था. ईडी द्वारा इस मामले की जांच के बाद पहली Prosecution Report दायर कर चुकी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही