Search

 
 
 

Ranchi News : लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में कथित खिलवाड़ के खिलाफ विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

झारखंड विधानसभा के बाहर राज्यसभा चुनाव में कथित रूप से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से हो रहे खिलवाड़ और भाजपा की सत्ता हासिल करने के लिए अपनाई जा रही जोड़-तोड़ की राजनीति के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया.
 

Ranchi :  कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में कथित रूप से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से हो रहे खिलवाड़ और भाजपा की सत्ता हासिल करने के लिए अपनाई जा रही जोड़-तोड़ की राजनीति के खिलाफ झारखंड विधानसभा के बाहर और अंदर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

 

इस दौरान मध्य प्रदेश से लेकर झारखंड तक जनादेश, संविधान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर हो रहे कथित हमलों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया गया. मौके पर दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, रमा खलखो सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे. 

Uploaded Image

Uploaded Image

परिमल नाथवानी का नामांकन रद्द करने को लेकर धरना

वहीं विधानसभा के अंदर धरनेपर बैठे कांग्रेस नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन को रद्द करने की मांग की. उनका आरोप है कि परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र पर आपत्तियां दर्ज होने के बावजूद चुनाव आयोग ने उनके नामांकन को रद्द करने के बजाय होल्ड पर रखा है, जो पक्षपातपूर्ण रवैये को दर्शाता है.

 

प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की शामिल हुए. नेताओं ने चुनाव आयोग पर भाजपा के शीर्ष नेताओं के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया.

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक ओर मध्य प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया जाता है, जबकि दूसरी ओर उद्योगपति एवं निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन पर फैसला लेने के बजाय उसे होल्ड पर रखा जाता है. यह चुनाव आयोग का दोहरा मापदंड है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी.

 

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से परिमल नाथवानी के नामांकन पर तत्काल निर्णय लेते हुए उसे निरस्त करने मांग की है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही