Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: अवैध ड्रग्स के खिलाफ रांची उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार को जिला नारकोटिक्स समन्वय की बैठक की. इस दौरान उन्होंने जिले में नशीले पदार्थों (Drugs) की समस्या से निपटने के लिए रणनीति तैयार करने और सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया.
Advertisement
Advertisement
  • -अवैध ड्रग्स की बिक्री, गांजा/अफीम की खेती पर कारवाई करने का निर्देश,टोल फ्री नम्बर जारी
  • -जिले में गैर कानूनी रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर कार्रवाई करने के निर्देश

Ranchi: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार को जिला नारकोटिक्स समन्वय की बैठक की. इस दौरान उन्होंने जिले में नशीले पदार्थों (Drugs) की समस्या से निपटने के लिए रणनीति तैयार करने और सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गौतम गोस्वामी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर,कुमार रजत,डालसा सचिव,सिविल सर्जन सदर रांची,डॉ.प्रभात कुमार,उप समाहर्ता प्रभारी स्थापना,बिवेक कुमार सुमन, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज शामिल रहे.

 

बैठक में सभी थाना क्षेत्रों में ड्रग हॉटस्पॉट्स की तत्काल पहचान कर विशेष निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए. साथ ही ड्रग तस्करी, अवैध ड्रग्स की बिक्री, गांजा/अफीम की खेती या किसी भी नशीले पदार्थ से जुड़ी गतिविधि की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नम्बर 1933 जारी किए गए.

 

इसके साथ ही जिले में गैर कानूनी रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर कार्रवाई करने के कहा गया. अफीम की खेती के रोकथाम के लिए पंचायत के मुखिया,प्रधान, और समाज सेवी के साथ मिलकर व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिए.

 

उपायुक्त के महत्वपूर्ण निर्देश 

-स्कूलों, कॉलेजों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में नियमित जागरूकता अभियान चलाए जाए.
-नशे की लत से ग्रस्त युवाओं की पहचान कर उन्हें डी-एडिक्शन सेंटर्स से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया.
-मेडिकल दुकानों, फार्मेसी, रसायनिक एवं फार्मास्यूटिकल दुकानों की सघन जांच किए जाए
-प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए.
-सीमावर्ती क्षेत्रों एवं परिवहन मार्गों पर चेक-पोस्ट मजबूत करने और इंटर-स्टेट ड्रग तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पड़ोसी जिलों के साथ समन्वय स्थापित  किए जाए.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही