Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : 17वें पेंशन दरबार में सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Ranchi : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में 17वें पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को संबोधित किया और कहा कि शिक्षकों ने शिक्षा के पवित्र क्षेत्र में निष्ठा, धैर्य और समर्पण के साथ सेवा की है.

शिक्षकों ने न सिर्फ ज्ञान दिया, बल्कि हजारों बच्चों के भविष्य को आकार दिया, उनके सपनों को पंख दिए और समाज को बेहतर नागरिक बनाए है. यह योगदान अमूल्य है. उपायुक्त ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग समाज के लिए जारी रखें.

पेंशन दरबार समारोह में जनवरी 2026 से जिला प्रशासन द्वारा शिक्षकों के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों को भी सेवानिवृत्ति का लाभ एवं सम्मान दिया गया है. अब तक 300 से अधिक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को इसका लाभ दिया जा चुका है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही