Search

 
 
 

Jamshedpur News : आजादनगर में दो पक्षों में मारपीट से तनाव, फायरिंग होने की भी चर्चा

सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा दोनों पक्षों से जुड़े लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की.
 
जांच करती पुलिस.

Jamshedpur : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में सोमवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. फायरिंग होने की भी चर्चा है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई थी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट होने लगी. झड़प के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे. कुछ देर के लिए इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही.

 

सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा दोनों पक्षों से जुड़े लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवाद के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

 

इधर, घटना के बाद फायरिंग होने की चर्चा भी सामने आई है. पुलिस इस दावे की सच्चाई जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं ताकि घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही