Search

 
 
 

Ranchi News: विश्राम सदन में अधिक शुल्क वसूली की शिकायत पर रिम्स सख्त, जांच के आदेश

रिम्स के विश्राम सदन में तय दर से अधिक शुल्क वसूले जाने की खबर सामने आने के बाद संस्थान प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है. रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ. डी. के. सिन्हा ने इस मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रिम्स के विश्राम सदन में तय दर से अधिक शुल्क वसूले जाने की खबर सामने आने के बाद संस्थान प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है. रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ. डी. के. सिन्हा ने इस मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

निदेशक ने चिकित्सा अधीक्षक और अपर चिकित्सा अधीक्षक को पूरे मामले की विस्तृत जांच करने और रिपोर्ट के आधार पर जरूरी कार्रवाई करने को कहा है. उन्होंने निर्देश दिया है कि यदि जांच में किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ नियम के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए.

 

रिम्स प्रशासन का कहना है कि मरीजों और उनके परिजनों के हित सर्वोपरि हैं. किसी भी तरह की अनियमितता या शिकायत को गंभीरता से लिया जाता है और ऐसे मामलों में संस्थान की नीति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की है.

 

प्रशासन ने यह भी कहा कि रिम्स में सभी सेवाएं तय नियमों और मानकों के अनुसार संचालित हों, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है. संस्थान पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही