Search

 
 
 

Ranchi News : ऑटो में यात्री से लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार

Ranchi : हटिया स्टेशन से रांची रेलवे स्टेशन जाने के लिए टुक-टुक में बैठे यात्री से लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों और एक लड़के को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए सभी सामान और घटना में प्रयुक्त दो टेम्पो बरामद कर लिए हैं.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : हटिया स्टेशन से रांची रेलवे स्टेशन जाने के लिए टुक-टुक में बैठे यात्री से लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. लूटे गए सभी सामान और घटना में प्रयुक्त दो टेम्पो बरामद कर लिए हैं.


जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे पीड़ित व्यक्ति बेंगलुरु से वर्धमान एक्सप्रेस से हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचा था. वहां से धनबाद जाने के लिए रांची रेलवे स्टेशन जाने के लिए उसने एक ऑटो किराये पर लिया. ऑटो में चालक समेत पहले से दो लोग सवार थे. आरोपियों ने यात्री को रेलवे स्टेशन ले जाने के बजाय धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित यूकलिप्टस बागान के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर उसका मोबाइल, बैग, प्रिंटर और 5 हजार रुपये लूट लिए.

Uploaded Image


वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व और हटिया पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार झा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने धीरज कुमार सिंह (डेम साइड, धुर्वा), मेजर यादव (धुर्वा) को गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग को निरुद्ध किया गया.


पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल कर पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दूसरा टेम्पो भी बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल, बैग, कपड़े, प्रिंटर, 5 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त हरे और पीले रंग के दो टेम्पो जब्त किए हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही