Search

 
 
 

Ranchi News: ऊर्जा संकट के बीच संजय सेठ की पहल, अब बाइक से करेंगे शहरी यात्रा

Ranchi: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची से सांसद संजय सेठ ने वैश्विक परिस्थितियों और ऊर्जा संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के आह्वान के बाद ईंधन बचत को लेकर व्यक्तिगत पहल की है. संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात करते हुए उन्होंने अपने काफिले में चलने वाली गाड़ियों की संख्या में कटौती करने का निर्णय लिया है.
 

Ranchi: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची से सांसद संजय सेठ ने वैश्विक परिस्थितियों और ऊर्जा संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के आह्वान के बाद ईंधन बचत को लेकर व्यक्तिगत पहल की है.

 

संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात करते हुए उन्होंने अपने काफिले में चलने वाली गाड़ियों की संख्या में कटौती करने का निर्णय लिया है. साथ ही उन्होंने यह भी संकल्प लिया है कि शहरी क्षेत्रों में अधिकतर यात्रा अब बाइक और स्कूटी से करेंगे.

 

उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत केवल सरकारी नीति नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है. छोटे-छोटे बदलाव करके देश के ऊर्जा संसाधनों को बचाने में बड़ा योगदान दिया जा सकता है.

 

संजय सेठ ने रांची के लोगों से भी अपील की है कि वे अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाकर पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के अभियान से जुड़ें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान को जन आंदोलन बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही