Search

 
 
 

Ranchi News : सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारियों को नहीं मिले जरूरी दस्तावेज

Cadre Review Committee की बैठक में सदस्य बनाए गए सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारियों को जरूरी दस्तावेज नहीं मिले. कमेटी के अध्यक्ष ने सदस्य के रूप में शामिल संघ के पदाधिकारियों को लिखित रूप से जरूरी दस्तावेज का ब्योरा देने का निर्देश दिया.
 

Ranchi : Cadre Review Committee की बैठक में सदस्य बनाए गए सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारियों को जरूरी दस्तावेज नहीं मिले. कमेटी के अध्यक्ष ने सदस्य के रूप में शामिल संघ के पदाधिकारियों को लिखित रूप से जरूरी दस्तावेज का ब्योरा देने का निर्देश दिया.

 

सचिवालय सेवा संवर्ग के लिए उप-सचिव और संयुक्त सचिव के अतिरिक्त पदों के सृजन के मामले में आज Cadre Review Committee की बैठक हुई. संघ के पदाधिकारियों को जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने की वजह से बैठक में कोई खास मुद्दे पर बात नहीं हो सकी.

 

कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल किए गए संघ के पदाधिकारियों ने अपनी बात रखने के लिए कार्मिक विभाग से कुछ जरूरी दस्तावेज की मांग की थी. संघ की ओर से इस सिलसिले में 5 मई को ही एक पत्र लिखा गया था. लेकिन आज हुई बैठक में कार्मिक विभाग की ओर से सदस्यों को पूरे दस्तावेज नहीं दिए गए.

 

बताया जाता है कि कार्मिक विभाग ने सदस्यों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज देने से इनकार कर दिया. इसके बाद कमेटी के अध्यक्ष ने इस मामले में हस्तक्षेप किया. सदस्य राजस्व पर्षद Cadre Review Committee के अध्यक्ष हैं. कमेटी की अगली बैठक 19 मई को होने की उम्मीद है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही