Search

 
 
 

Political News : झामुमो का प्रधानमंत्री को पत्र, विदेश यात्रा व रैलियों पर रोक समेत 9 मांगें

झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र भेजकर देश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई है. पत्र में पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने 9 प्रमुख मांगें रखी हैं.
 

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र भेजकर देश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई है. पत्र में पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने 9 प्रमुख मांगें रखी हैं.

 

पार्टी ने प्रधानमंत्री से विशेष परिस्थितियों को छोड़कर विदेश यात्राएं, चुनावी रैलियां और रोड शो एक वर्ष तक स्थगित करने की मांग की है. साथ ही कॉर्पोरेट कर्ज माफी रोकने और अपने कथित कॉर्पोरेट मित्रों के लाभ से जुड़े फैसलों पर रोक लगाने की बात कही गई है.

Uploaded Image

प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

पत्र में यह भी कहा गया है कि देश के प्राकृतिक संसाधनों जैसे जल, जंगल और जमीन के उपयोग में पारदर्शिता लाई जाए और उन्हें निजी हितों के लिए देने पर रोक लगे. भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों के काफिले पर भी एक वर्ष तक रोक लगाने का सुझाव दिया गया है.

 

झामुमो ने कृषि क्षेत्र को लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की मांग की है.

 

पत्र में यह भी कहा गया है कि सोने को लेकर दिए गए सुझावों पर पुनर्विचार किया जाए क्योंकि यह भारतीय परंपरा और सामाजिक व्यवस्था से जुड़ा विषय है.

 

इसके अलावा आशंका जताई गई है कि देश में आर्थिक दबाव के कारण लॉकडाउन जैसी स्थिति दोबारा उत्पन्न हो सकती है जिससे रोजगार और शिक्षा प्रभावित हो सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही