Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा होगी कड़ी, एसएसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

एसएसपी राकेश रंजन ने हाल में पदस्थापित थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने का निर्देश दिया.
Advertisement
Advertisement
समीक्षा बैठक करते एसएसपी राकेश रंजन.

Ranchi : रांची के ग्रामीण इलाकों में कानून व्यवस्था और मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है. बकरीद पर्व व ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने मंगलवार की शाम समीक्षा बैठक की. बैठक में ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, बेड़ो और सिल्ली के डीएसपी व क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे.

 

बैठक के दौरान ग्रामीण इलाकों की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई. एसएसपी ने हाल में पदस्थापित थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने का निर्देश दिया.

 

 

उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में दिन और रात दोनों समय पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाए. साथ ही ग्रामीण सड़कों और मुख्य मार्गों पर मोबाइल पेट्रोलिंग लगातार जारी रखने को कहा गया, ताकि किसी भी घटना या दुर्घटना की स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके.

 

बैठक में थाना स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा भी की गई. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया दें और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर लगातार नजर रखें.

 

पुलिस प्रशासन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल की तैनाती भी की जाएगी. आने वाले दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गश्ती और चौकसी और बढ़ाई जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही