Ranchi News: वरिष्ठ पत्रकार और यूएनआई-वार्ता के बिहार-झारखंड स्टेट कोऑर्डिनेटर बिनय कुमार की पत्नी प्रेमलता कुमारी (58) का गुरुवार सुबह रांची के पारस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं. प्रेमलता कुमारी अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गई हैं.
इसे भी पढ़ें:
प्रेमलता कुमारी शिक्षित और धर्मपरायण महिला थीं. उनका मायका झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार में था, जबकि उनका ससुराल बिहार के जमुई जिले में है.
उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और परिचितों में शोक की लहर है. पत्रकारों और बिनय कुमार के सहयोगियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है.
उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को रांची के हरमू मुक्ति धाम में किया गया. परिजनों के अनुसार, आगे के संस्कार बिनय कुमार के पैतृक गांव जमुई, बिहार में किए जाएंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

