Ranchi News: सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है. इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस का पक्ष सामने आया है. कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि केवल आरोप लगने से कोई व्यक्ति दोषी साबित नहीं हो जाता. मामले की विधिवत जांच होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें:
राकेश सिन्हा ने कहा कि जांच में यदि विधायक दोषी पाए जाते हैं तो कानून अपना काम करेगा. इसमें पार्टी के विधायक होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी को दोषी ठहराना उचित नहीं है.
विधायक से पत्रकारों का संपर्क नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विधायक ने पत्रकारों से बातचीत की है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक की बढ़ती लोकप्रियता के कारण कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस प्रभारी ने दोहराया कि मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच के निष्कर्ष के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

