Search

 
 
 

Ranchi news : गोस्सनर कॉलेज में ‘राजा हरिश्चंद्र’ की विशेष स्क्रीनिंग

भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ (3 मई 1913) की याद में गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग में विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भारतीय फिल्मों के पितामह दादा साहब फाल्के को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
 
  • दादा साहब फाल्के को किया नमन
Ranchi : भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ (3 मई 1913) की याद में गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग में विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भारतीय फिल्मों के पितामह दादा साहब फाल्के को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
Uploaded Image
कार्यक्रम के दौरान 1913 में प्रदर्शित ‘राजा हरिश्चंद्र’ फिल्म की स्क्रीनिंग की गई, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने मूक सिनेमा के दौर और उस समय फिल्म निर्माण की तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की. यह स्क्रीनिंग 3 मई की ऐतिहासिक तिथि को ध्यान में रखते हुए एक दिन पहले आयोजित की गई.

इस अवसर पर विभाग के शिक्षक सह अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माता अनुज कुमार ने दादा साहब फाल्के के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मूक सिनेमा के दौर में फिल्म बनाना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य था, बावजूद इसके फिल्म निर्माताओं ने इन चुनौतियों को पार कर भारतीय फिल्म उद्योग की मजबूत नींव रखी. उन्होंने बताया कि ‘राजा हरिश्चंद्र’ को भारत की पहली फीचर फिल्म होने का गौरव प्राप्त है, जिसमें महिलाओं के किरदार पुरुष कलाकारों द्वारा निभाए गए थे और फाल्के के परिवार का भी फिल्म निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा.

 

 


असिस्टेंट प्रोफेसर महिमा गोल्डेन बिलुंग ने कहा कि ‘राजा हरिश्चंद्र’ भारतीय सिनेमा की एक ऐतिहासिक शुरुआत है, जिसने समाज के दर्पण के रूप में फिल्मों की भूमिका को स्थापित किया. उन्होंने कहा कि सिनेमा ने मूक फिल्मों से लेकर बोलती फिल्मों, स्वर्णिम दौर, नई लहर, रंगीन सिनेमा, मल्टीप्लेक्स और आज के डिजिटल एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म तक लंबा सफर तय किया है. वर्ष 1913 से 2026 तक सिनेमा के 113 वर्षों में भारतीय फिल्मों ने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही