Search

 
 
 

Ranchi News : राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 19 से, 43 टीमें लेंगी हिस्सा

Ranchi News : प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों का रांची आगमन हो चुका है. खिलाड़ियों की आवश्यक जांच, दस्तावेज सत्यापन और पंजीकरण की प्रक्रिया 18 सितंबर की शाम सात बजे तक पूरी कर ली गई. खिलाड़ियों के आवासन, भोजन, खेल मैदान और तकनीकी व्यवस्था समेत अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं.
 
जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता

Ranchi News : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 सितंबर तक रांची में किया जाएगा. तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के 16 जिलों की 43 टीमें हिस्सा लेंगी. अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग में मुकाबले होंगे.

 

इसे भी पढ़ें...

 

प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों का रांची आगमन हो चुका है. खिलाड़ियों की आवश्यक जांच, दस्तावेज सत्यापन और पंजीकरण की प्रक्रिया 18 सितंबर की शाम सात बजे तक पूरी कर ली गई. खिलाड़ियों के आवासन, भोजन, खेल मैदान और तकनीकी व्यवस्था समेत अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं.

 

दो स्थानों पर होंगे मुकाबले

प्रतियोगिता के मैच मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, रांची में खेले जाएंगे.

 

प्रतियोगिता के सुचारू संचालन को लेकर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग और झारखंड हॉकी के सीईओ रजनीश कुमार ने 16 जिलों से पहुंचे कोच और मैनेजर के साथ बैठक की. बैठक में प्रतियोगिता के नियमों, संचालन प्रक्रिया और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई.

 

प्रतियोगिता के जरिए स्कूली खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच मिलेगा. साथ ही खिलाड़ियों की प्रतिभा और कौशल को निखारने और राज्य की हॉकी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही